सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स एंगल में एनसीबी ने किया रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Sep 08, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की जांच के दौरान सामने आये ड्रग्स एंगल  के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल एग्जामिन के लिए ले जाया जाएगा। अब तब सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अब तक की ये सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। ड्रग्स मामले में एनसीबी लगातार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही थी। रिया पर आरोप था कि वह सुशांत को ड्रग्स दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद अब रिया से सुशांत और ड्रग्स मामले में एनसीबी कड़ी पूछताछ करेंगी। 

इससे पहले एजेंसी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में ‘रिया का सहयोग’ मिल रहा है। बता दें कि 14 जून को 34 वर्षीय राजपूत मुंबई के उपनगर बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। रिया से सोमवार को पूछताछ करने के बाद एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने पत्रकारों से कहा था कि एजेंसी ‘पेशेवर और व्यवस्थागत तरीके से अपना काम कर रही है’ और इस मामले में सामने आए तथ्यों की विस्तृत जानकारी अदालत को देगी।

एजेंसी ने कहा कि वह 28 वर्षीय रिया से पूछताछ करने के साथ उसके भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के घर के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा (33), घर में काम करने वाले दीपक सांवत से सामना कराकर मादक पादर्थ गिरोह में उसकी भूमिका का पता लगाना चाहती है। एनसीबी ने बताया कि उसने मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्राप्त किए हैं जिससे संकेत मिलता है कि इन लोगों ने कथित तौर पर कुछ प्रतिबंधित औषधि की खरीद की। एनसीबी ने इस मामले में पिछले हफ्ते तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी रिया से पूछताछ की थी जो राजपूत मौत मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा