ड्रग्स से जुड़ें तार को खंगालने के लिए एनसीबी ने शौविक चक्रवर्ती और मिरांडा को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

मुम्बई। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक द्रव्य के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती और मिरांडा को एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। राजपूत की मौत के मामले की जांच में जुटी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज प्राथमिकियों में भी शौविक चक्रवर्ती और मिरांडा का नाम बतौर आरोपी दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में बोली विद्या बालन, कहा- दोष साबित होने तक रिया निर्दोष है

अधिकारियों ने बताया कि शौविक चक्रवर्ती और मिरांडा को छापेमारी के दौरान जांच में शामिल होने के सम्मन दिये गये थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘मीडिया की मौजूदगी की वजह से उन्होंने तलाशी दल के साथ ही चलने की इच्छा जाहिर की।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें बैलार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित एजेंसी के जोनल कार्यालय लाया गया। दोनों को करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि राजपूत गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाये गये थे।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध