क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को बड़ी राहत, NCB को नहीं मिले कोई सबूत

By अभिनय आकाश | May 27, 2022

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है। एनसीबी की चार्जशीट में आर्यन का नाम नहीं है। एनसीबी को आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।आर्यन खान के खिलाफ एनसीबी की तरफ से चार्जशीट पेश की गई है। एनसीबी की तरफ से 6 पन्नों की रिपोर्ट पेश की गई। एनसीबी के डीडीजी संजय कुमार सिंह ने कहा कि 14 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। बाकी छह लोगों के खिलाफ सबूतों के अभाव में शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। एनसीबी के डीडीजी (संचालन) संजय कुमार सिंह के एक बयान में कहा गया है कि आर्यन और मोहक को छोड़कर सभी आरोपी व्यक्ति नशीले पदार्थों के कब्जे में पाए गए।

प्रमुख खबरें

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर बवाल: Priyanka Gandhi ने पूछा - यह कैसी Politics?

मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, Lok Sabha और Rajya Sabha अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Strait of Hormuz पर US का पूर्ण कब्जा, Donald Trump बोले- ईरान अब Middle East का दादा नहीं रहा

Dengue Platelets Danger: डेंगू में कब गिरती है प्लेटलेट्स? जानिए ये Critical Signs और डॉक्टर की सलाह