राकांपा को 2020-21 में बड़े कॉरपोरेट, ट्रस्ट, व्यक्तियों से 26 करोड़ रुपये से अधिक चंदा मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

नयी दिल्ली| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा है कि उसे कॉरपोरेट, चुनावी ट्रस्ट और व्यक्तियों से वित्त वर्ष 2020-21 में 26.26 करोड़ रुपये से अधिक चंदा मिला।

पार्टी ने चुनाव आयोग को 20,000 रुपये से अधिक के चंदे का जो ब्योरा सौंपा है, उसमें उसने 26,26,09,999 रुपये प्राप्त होने की जानकारी दी है। राकांपा नेता सुप्रिया सुले सहित विभिन्न व्यक्तियों और विभिन्न कॉरपोरेट ने भी पार्टी को चंदा दिया।

राकांपा की यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को इस महीने की शुरूआत में सौंपी गई, जिसे आयोग ने शुक्रवार को सार्वजनिक किया।

प्रमुख खबरें

Agra-Lucknow Expressway पर सर्दी में बदली स्पीड लिमिट, रात में 50 से 60 किमी तय

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली Team India पर ICC का एक्शन, 5वें ODI में 35% मैच फीस कटी

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा