Cruise ship drugs case: एनसीबी ने प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस पर की छापेमारी

By रेनू तिवारी | Oct 09, 2021

बॉलावुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी एक्टिव है। ड्रग्स केस में बॉलीवुड दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल सहित कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं, ताजा रिपोर्ट में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में जुड़ गया है। आर्यन खान पुलिस कस्टडी में हैं। रिपोर्ट के मुताबित एनसीबी ने आर्यन खआन को क्रूज पर रेव पार्टी के दौरान गिसफ्तार किया। माना जा रहा है कि आर्यन के पास से एनसीबी ने कुछ नशीले पदार्थ भी रिकवर किए थे। अब एनसीबी इस केस की गंभीरता से जांच कर रही है और अब तक क्रूज ड्रग्स मामले में आर्य खान सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास पर भी एनसीबी ने छापेमारी की है।

 

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, तमाम गाड़ियों सहित 2 लोग भी बहे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  

शुक्रवार को मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने शाहरुख खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस बीच, एनसीबी के वानखेड़े ने शुक्रवार को कहा कि एजेंसी और अभियोजन पक्ष क्रूज शिप रेड मामले को तार्किक निष्कर्ष पर ले जाएगा। वानखेड़े ने कहा, "हमारा मामला मजबूत है और इसे सत्र अदालत में पेश किया जाएगा।"

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश