बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल का मामले में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2020

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड में कथित रूप से नशीले पदार्थों के इस्तेमाल संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। वहीं अभिनेता को ब्यूरो ने शुक्रवार को तलब किया है। बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित उपयोग मामले की जांच कर रही एनसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को डेमेट्रिएड्स से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की मुसिबत बढ़ी! क्या एनसीबी करेगी गिरफ्तार?

रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले, एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को उपनगरीय जुहू स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के इस्तेमाल के संबंध में जांच शुरू की। केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ