ठोस सबूतों के साथ कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करेगी NCB, शाहरुख खान को बेटे की चिंता में नहीं आ रही नींद

By रेनू तिवारी | Oct 13, 2021

मुंबई क्रूज में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गये बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवायी होनी है। माना जा रहा है कि एनसीबी ठोस सबूतों के साथ आज कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करेगी। मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने एनसीबी को बुधवार तक आर्यन खान की जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। ड्रग्स मामले से जुड़े आर्यन खान के तारों को एनसीबी मिलाने की कोशिश कर रही है। जांच के दौरान कुछ आरोपियों से पूछताछ के कुछ अंश एनसीबी अदालत के सामने रखेगी जो आर्यन के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें: नाबालिक स्टूडेंट के साथ वॉर्डन के पति ने किया बलात्कार, आत्महत्या के लिए भी उकसाया, अब मिली खतरनाक सजा 

वहीं दूसरी तरफ दुनिया के मशहूर और ताकतवर लोगों में शूमार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की रातों की नींद उड़ गयी है। वह रात को ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान की चिंता कर रहे हैं। वह पिछले कई दिनों से न ठीक से खा रहे हैं और न ही ठीक से सो रहे हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने आर्यन खान का बचाव किया है लेकिन कुछ लोगों ने अभी भी चुप्पी साध रखी है। 

आपको बता दें कि एनसीबी के सूत्रों ने दावा किया कि आर्यन खान चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा था, वहीं आर्यन खान के वकील ने कहा है कि उसके पास किसी भी मात्रा में ड्रग्स नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक