झारखंड के स्कूल-कॉलेज में लागू होंगे एनसीसी के नये पाठ्यक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

रांची| झारखंड के स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नये पाठ्यक्रम की योजना लागू की जाएगी जिसके लिये राज्य सरकार की सहमति प्राप्त हो चुकी है। बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एम इन्द्रबालन ने करमटोली चौक के नजदीक स्थित एनसीसी कैंपस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के आदेश को बढ़ाया

उन्होंने बताया कि नयी योजना के तहत एनसीसी कैडेट को प्रस्तुतिकरण से अंकों का फायदा मिलेगा। साथ ही अकादमिक तौर पर इसे मान्यता मिल सकेगी। अब तक अतिरिक्त गतिविधि के तौर पर एनसीसी का प्रशिक्षण होता था और राज्य की नीतियों के अनुसार ही कैडेट को लाभ मिल पाता था।

मेजर जनरल इन्द्रबालन ने कहा कि ऐसे कॉलेज और स्कूलों को भी चिन्ह्ति किया जायेगा जो एनसीसी प्रशिक्षण की मान्यता ले चुके हैं लेकिन वो प्रशिक्षण का कार्य नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देवघर में सात साइबर ठग गिरफ्तार

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया