नेपाल से आयातित 10 टन टमाटर उत्तर प्रदेश में 70 रुपये किलो के भाव पर बेचेगी एनसीसीएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

सहकारी संस्था एनसीसीएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल से आयातित लगभग 10 टन टमाटर रास्ते में हैं और सप्ताहांत के दौरान उत्तर प्रदेश में इनकी बिक्री 70 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर की जाएगी। राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) 11 जुलाई से घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रही है। अब तक एनसीसीएफ ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 9,38,862 किलो टमाटर बेचे हैं। एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ चंद्रा ने पीटीआई-को बताया, ‘‘यह आयात व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है। लगभग 10 टन टमाटर पारगमन के रास्ते में हैं।

एनसीसीएफ ने कहा कि वह 12 और 13 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की एक मेगा बिक्री का आयोजन करेगी। एनसीसीएफ वैन दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों और नोएडा/ग्रेटर नोएडा में 15 चयनित स्थानों पर चलेंगी। एनसीसीएफ ने दिल्ली/एनसीआर में शून्य डिलिवरी शुल्क के साथ 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर की ऑनलाइन बिक्री के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस सप्ताहांत में ऑनलाइन बिक्री भी दोगुनी हो जाएगी। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों से टमाटर खरीदा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा