Adani Group की JAL डील को फिर लगा ब्रेक, Vedanta की याचिका पर NCLAT में अहम सुनवाई टली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2026

 राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने खनन कंपनी वेदांता समूह की कर्जग्रस्त जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज की बोली के चयन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को स्थगित कर दी। दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण ने उस पीठ की संरचना में बदलाव के कारण सुनवाई स्थगित की जो वेदांता लिमिटेड द्वारा दायर दो अपीलों पर सुनवाई कर रही थी।

एनसीएलएटी ने 24 मार्च को जेएएल के अधिग्रहण के लिए अदाणी समूह की बोली को मंजूरी देने वाले एनसीएलटी के आदेश पर किसी भी अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, उसने कहा था कि यह योजना अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह द्वारा दायर अपीलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

एनसीएलएटी के इस अंतरिम आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिसने भी इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने हालांकि निर्देश दिया था कि जेएएल की निगरानी समिति को कोई भी बड़ा नीतिगत निर्णय लेने से पहले न्यायाधिकरण की अनुमति लेनी होगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gold जीतने के बाद बोलीं Harmanpreet Kaur, अन्य खेलों के लिए खुला पदकों का रास्ता

BPSC Project Manager Exam 2026 स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन

Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई