NCP ने लगाया पोस्टर, दिल्ली के तख्त के सामने महाराष्ट्र झुकता नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपी) के मुंबई स्थित कार्यालय के बाहर एक बड़ा बैनर लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि महाराष्ट्र का इतिहास है कि वह कभी ‘‘दिल्ली के तख्त’’ के सामने झुका नहीं है। यह बैनर बुधवार को उस समय देखा गया जब राकांपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इसमें कहा गया है, ‘‘ इतिहास गवाह है कि दिल्ली के तख्त के सामने महाराष्ट्र झुकता नहीं ’’ इस बैनर ने पार्टी प्रमुख शरद पवार के उस बयान की याद दिलाई, जो उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सितंबर में उनका नाम धनशोधन के मामले में शामिल करने के बाद दिया था।

पवार ने 25 सितंबर को कहा था, ‘‘महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी की विचारधारा का अनुसरण करता है। हम दिल्ली के तख्त के सामने झुकते नहीं हैं।’’ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक से जुड़े एक मामले में ईडी द्वारा उनका नाम लेने के बाद पवार ने स्वैच्छिक रूप से एजेंसी के कार्यालय जाने की पेशकश की थी। इसके बाद ईडी को यह कहने के लिए मजबूर होना पड़ा कि उन्हें आने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान