राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्याज निर्यात शुल्क, मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने से लेकर मणिपुर में हिंसा तथा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग जैसे मुद्दों को लेकर उसकी आलोचना की। एकनाथ शिंदे सरकार में दो जुलाई को शामिल हुए बागी राकांपा नेता हसन मुश्रीफ के गृह जिले कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि राज्य में प्याज किसानों को उनकी उपज के लिए सही कीमत नहीं मिल रही है। पवार ने कहा, “उन्हें फसल उगाने पर खर्च की गई राशि मिलनी चाहिए। अगर ऐसा होना है तो प्याज को दुनिया भर में निर्यात करना होगा। (लेकिन) मोदी सरकार ने 40 प्रतिशत का भारी शुल्क लगा दिया है और उसके बाद भारतीय प्याज को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आने वाला निवेश गुजरात जा रहा है, जिससे यहां के युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं।“सत्ता का इस्तेमाल विरोधियों पर अत्याचार करने के लिए किये जाने” का आरोप लगाते हुए पवार ने अपनी पार्टी के सहयोगियों नवाब मलिक और अनिल देशमुख और शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत का उदाहरण दिया। ये तीनों नेता विभिन्न मामलों में जांच के दौरान जेल जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

प्रमुख खबरें

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह

Mahayuti महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी, सहयोगी दल बयानबाजी से बचें