पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती पवार की होगी पित्ताशय की सर्जरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2021

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की मेडिकल रिपोर्ट में पित्ताशय में समस्या का पता चलते के बाद उनकी सर्जरी होनी है। महाराष्ट्र सरकार में राकांपा के एक मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। नवाब मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल शाम पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी। इसलिए, अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं।’’

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन