राकांपा ने दूसरी सूची में तय किए 20 प्रत्याशी, पंकज भुजबल, अतराम को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्ट (राकांपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की।  राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के बेटे पंकज और राज्य के पूर्व मंत्री धरमराव बाबा अतराम का नाम इस सूची में शामिल किया गया है।  पंकज भुजबल नासिक जिले के नंदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं अतराम गढ़चिरौली जिले के अहेरी से मैदान में उतरेंगे। इस सूची में तीन महिला उम्मीदवारों -दीपिका चव्हाण (बगलान सीट), सरोज आहिरे (देवलाली) और सुलक्षणा शिलवंत (पिंपरी) के नाम भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस को इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ देनी चाहिए: राकांपा

शरद पवार नीत पार्टी चुनाव के लिए अब तक 97 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बुधवार को जारी 77 उम्मीदवारों की पहली समेकित सूची में अजित पवार, जयंत पाटिल और छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम था। राकांपा, कांग्रेस एवं अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ रही है। राज्य में विधानसभा की 288 सीट हैं।  राकांपा और कांग्रेस ने घोषणा की है कि वे 125-125 सीटों पर लड़ेंगे और शेष सीटें गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए है। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल