मिशन 2024 की तैयारी में जुटी NCP ! शरद पवार ने PK से की मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

By अनुराग गुप्ता | Jun 21, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए रणनीतियां तैयार करने वाले प्रशांत किशोर ने राजनीति के पितामह कहे जाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद पवार ने राजधानी दिल्ली में प्रशांत किशोर से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में मिशन 2024 को लेकर चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: एमवीए गठबंधन पांच साल के लिए हुआ है, कोई स्थायी गठजोड़ नहीं है : कांग्रेस 

तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा के 'राष्ट्र मंच' के बैनर तले शरद पवार के आवास पर मंगलवार को शाम 4 बजे बैठक होने वाली है। जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाया गया है। शरद पवार की प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात को 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात