NCP नेता जयंत पाटिल ED के सामने हुए पेश, कहा- विपक्ष का हिस्सा होने के कारण किया जा रहा परेशान

By अंकित सिंह | May 22, 2023

महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल आईएल एंड एफएस (इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों की मौजूदगी में पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। एजेंसी का कार्यालय दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट में एनसीपी कार्यालय के करीब स्थित है। मामले के संबंध में ईडी अधिकारियों द्वारा पाटिल का बयान दर्ज किए जाने की संभावना है। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि वो क्या जानना चाहते हैं वो मुझे मालूम नहीं लेकिन वो जो भी पूछेंगे मैं उनके सारे सवाल का जवाब दूंगा। 

इसे भी पढ़ें: 'श्रम विद्या शैक्षिक ऋण योजना' के जरिए किसानों के बच्चों को मिलेगा लोन, CM एकनाथ शिंदे ने दी जानकारी

महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल को ED द्वारा भेजे गए समन पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि NCP हो, कांग्रेस हो, शिवसेना हो, AAP हो या राजद हो, केंद्रीय एंजेसी सभी को समन भेज रही है और जांच कर रही है। ये सब राजनीतिक एजेंडा है। सरकार हमारी यानी विपक्ष की आवाज इस तरह से दबा नहीं सकती। जयंत पाटिल हमारे जैसे नेता हैं, वो भी झुकेंगे नहीं। इस्लामपुर सीट से 61 वर्षीय विधायक पाटिल को पहले 12 मई को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था लेकिन उन्होंने कुछ व्यक्तिगत तथा आधिकारिक कामों के कारण दस दिन की मोहलत मांगी थी।इसके बाद उन्हें 22 मई को पेश होने के लिए कहा गया था। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है