NCP विधायक और पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से इस्तीफा दे दिया और शिवसेना में शामिल होंगे। मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के रहने वाले क्षीरसागर ने बताया कि उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राकांपा नेतृत्व पर उन्हें नजरअंदाज करने और विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे को अधिक महत्व देने का आरोप लगाते हुए असंतोष व्यक्त किया। मुंडे भी बीड इलाके से ही आते हैं और दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। 

इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल और एनडीए की बैठक, देश में मोदी युग की वास्तविक शुरुआत

राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि क्षीरसागर ने मानसिक रूप से बहुत पहले ही पार्टी छोड़ दी थी और केवल विधायक के तौर पर अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए रूके हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘क्षीरसागर के पार्टी छोड़ने से पार्टी की संभावनाओं को कोई नुकसान नहीं होगा। वह एक ऐसे नेता हैं जो अपनी खुद की सीट भी नहीं बचा पाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास