हार के बाद शरद पवार के खेमे में लौट रहे NCP विधायक? अजित पवार गुट का आया ये रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2024

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मीडिया में अटकलें तेज हो गई हैं कि अजीत पवार खेमे के एक दर्जन से अधिक विधायक पार्टी के संस्थापक शरद पवार के संपर्क में हैं और एनसीपी (सपा) में लौट सकते हैं। हालांकि, एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने इन खबरों को बेबुनियाद अफवाह बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी विधायक अजित पवार के साथ एकजुट हैं और चुनाव के दौरान ऐसी गलत सूचना भी फैलाई गई थी।

इसे भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू ने TDP के सांसदों को दिल्ली में NDA की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को अपनी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 10-15 एनसीपी विधायकों के शरद पवार के संपर्क में होने की संभावना है। रोहित पवार ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अजित पवार खेमे के 12 नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। 18 शरद पवार खेमे के संपर्क में हैं।  

प्रमुख खबरें

अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश

क्या युवाओं का गुस्सा भांपने में हुई चूक? CJP Parliament March ने कैसे हिलाया दिल्ली का सुरक्षा कवच

लक्जरी और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन! BMW X6 M60i xDrive की कीमत और फीचर्स जानिए

Hockey World Cup के लिए Harmanpreet Singh के नेतृत्व में 20 सदस्यीय Team India का ऐलान, क्या खत्म होगा 50 साल का सूखा?