राकांपा टूटी नहीं है, शरद पवार की ओर से आयोजित बैठक आधिकारिक नहीं: प्रफुल्ल पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी टूटी नहीं है और 30 जून को विधायक दल और संगठनात्मक इकाइयों ने अजित पवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पटेल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने 40 से अधिक विधायकों के हलफनामों के साथ भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को एक अर्जी सौंपी है, जिसमें अजित पवार की नियुक्ति के बारे में सूचित किया गया है और ‘‘पार्टी के नाम और चिह्न’’ पर दावा किया गया है। उन्होंने दावा किया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में शरद पवार द्वारा आयोजित राकांपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आधिकारिक नहीं थी। राकांपा के वरिष्ठ नेता पटेल ने कहा कि पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ था।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार जयंत पाटिल पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नहीं हैं और बागी नेताओं को अयोग्य ठहराने के अनुरोध के साथ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को दी गई उनकी याचिका अमान्य है। उन्होंने कहा कि शरद पवार समूह द्वारा अजित पवार गुट के नेताओं को निष्कासित या अयोग्य ठहराने के फैसले अवैध हैं और ये लागू नहीं होते हैं। पटेल के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, शरद पवार खेमे से जुड़े राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि यदि पार्टी संगठन की संरचना दोषपूर्ण थी, तो ‘कार्यकारी अध्यक्ष’ के रूप में उनकी (प्रफुल्ल पटेल) नियुक्ति और ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’ के रूप में अजित पवार की नियुक्ति भी अमान्य है। शरद पवार गुट के एक अन्य नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि यदि प्रफुल्ल पटेल दावा कर रहे हैं कि पार्टी अलग हुए गुट की है, तो उन्हें नई नियुक्तियां करने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई।

प्रमुख खबरें

UP में Heatwave का कहर, Yogi सरकार Action Mode में, जनता को राहत देने के कड़े निर्देश जारी

डबल गेम खेल रही Congress को Mayawati ने किया Out, Uttar Pradesh की इस राजनीतिक हलचल ने सबको चौंकाया

Bihar में Jan Suraj की हार के बाद Prashant Kishor का नया ठिकाना, अब Patna आश्रम से बनाएंगे अगली रणनीति?

Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर भावुक हुए Rahul Gandhi, बोले- आपका सपना पूरा करने की जिम्मेदारी लूंगा