राज ठाकरे के घर के बाहर NCP का प्रदर्शन, लगाए गए नारा ए तकबीर और अल्लाह हू अकबर के नारे

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2022

देश में लाउडस्पीकर और अजान को लेकर इस वक्त जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नगर इकाई ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की हाल की उस टिप्पणी की निंदा करते हुए आंदोलन किया जिसमें राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आग्रह किया गया था। नारा ए तकबीर और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए। दो अप्रैल को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बयान दिया था कि मस्जिदों में अजान की आवाज को कम नहीं किया गया तो इसके खिलाफ मस्जिदों के बाहर और तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कास्ट पॉलिटिक्स को लेकर ठाकरे ने पवार पर साधा निशाना, सुप्रिया सुले बोलीं- ED के 2100 करोड़ के नोटिस का असर

इस बीच, मनसे नेता वसंत मोरे ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें शिवसेना नेताओं से पार्टी में शामिल होने के लिए फोन आए थे। “मुझे राकांपा नेताओं के भी फोन आए। यहां तक ​​कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने भी मुझे फोन किया। लेकिन मैं मनसे के साथ हूं। मोरे ने कहा कि उनकी जगह पूर्व नगरसेवक साईनाथ बाबर को गुरुवार को मनसे की शहर इकाई का प्रमुख बनाया गया। मोरे ने कहा कि नगर इकाई प्रमुख के रूप में उनका एक साल का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। “मेरा कार्यकाल मार्च में समाप्त हो गया था। बाबर मेरा अच्छा दोस्त है, और मैं उसके साथ काम करना जारी रखूंगा 

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Nandigram में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीन रानी रथ ने Congress के मिलन प्रधान को हराया