राकांपा ने रुपये के मूल्य में गिरावट पर सीतारमण से मांगा स्पष्टीकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से स्पष्टीकरण मांगा है। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री को बताना चाहिए कि रुपया डॉलर के मुकाबले 81.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक किस तरह गिर गया। उन्होंने कहा, अगर वह वित्त मंत्रालय पर अधिक ध्यान दें और बारामती पर कम ध्यान दें तो वह रुपये की स्थिति को शायद संभाल सकती हैं।

इस समय पवार की बेटी सुप्रिया सुले इस लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। राकांपा के प्रवक्ता ने सीतारमण के बारामती दौरे के बाद उन पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें रुपये की गिरती स्थिति पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सीतारमण से रुपये में आ रही गिरावट पर स्पष्टीकरण देने की भी मांग की। रुपये की कीमत अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान 81.50 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गई जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत बने रहने और आर्थिक मंदी की आशंका से परेशान निवेशकों के जोखिम से बचने की प्रवृत्ति ने रुपये की कीमत को गिराने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा