महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में राकांपा को झटका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2016

मुम्बई। महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए छह स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में हुए द्विवार्षिक चुनाव में राकांपा को झटका लगा है क्योंकि वह अपनी पिछली चार सीटों में केवल एक ही सीट जीत पायी है। मतदान शनिवार को हुआ और आज मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा हुयी। राकांपा केवल पुणे स्थानीय निकाय सीट बचा पायी है जबकि कांग्रेस ने नांदेड सीट बचाए रखी एवं सांगली सतारा स्थानीय सीट राकांपा से छीन ली।

 

भाजपा ने अपनी जलगांव स्थानीय निकाय सीट बचा ली। शरद पवार की अगुवाई वाली राकांपा भाजपा के हाथों भंडारा गोंडिया और शिवसेना के हाथों यवतमाल सीट हार गयी। सांगली-सतारा सीट पर हार राकांपा को एक तगड़ा झटका है। उसने कांग्रेस के साथ छह सीटों के सिलसिले में तीन-तीन सीटों की साझेदारी का फार्मूला मानने से इनकार कर दिया था। राकांपा नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की उनकी इस मांग को लेकर पहले कड़ी आलोचना की थी कि सीटों की साझेदारी में उनकी पार्टी को सांगली सतारा सीट दे दी जाए।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई