NCP (SP) प्रमुख Sharad Pawar अस्पताल में भर्ती, Dehydration के चलते बिगड़ी तबीयत

By अंकित सिंह | Nov 26, 2026

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि उनकी हालत डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की वजह से लग रही है। उन्होंने कहा कि बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रही हूँ। ऐसा लगता है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया है। उन्हें थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की ज़रूरत है। लेकिन बाबा किसी की सुनते ही नहीं हैं। उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार अगर 2019 में NDA में आते तो PM मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते, रामदास अठावले का बड़ा दावा

NCP (SP) सूत्रों ने बताया कि सुले नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय में थीं, जहाँ उन्होंने राज्य अध्यक्ष शशिकांत शिंदे द्वारा बुलाई गई एक बैठक में हिस्सा लिया, लेकिन अपने पिता के पास जाने के लिए वे बीच में ही वहाँ से निकल गईं। हाल ही में, 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता छाती और सांस के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें अगले महीने जन्मदिन पर पार्टी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद पवार के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की अटकलें लगाई गई थीं।

इसे भी पढ़ें: सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई थीं कि वरिष्ठ पवार 12 दिसंबर को राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। इस खबर पर नाराजगी जताते हुए सुले ने कहा कि उनके पिता (शरद पवार) अभी भी राज्यसभा के सदस्य हैं और उनका पांच साल का कार्यकाल बाकी है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कौन संन्यास लेगा, यह लोग तय करेंगे।’’ राजनीतिक चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शरद पवार के संन्यास पर चर्चा करना उचित नहीं है। फडणवीस ने कहा कि पवार जीवन में कभी नहीं रुकेंगे और ‘‘कुछ न कुछ सकारात्मक काम करते रहेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने विरोध-प्रदर्शनों के नियमन पर केंद्र और कॉजपा नेताओं को भेजा नोटिस

IPL Auction में तौहीद हृदोय समेत 11 बांग्लादेशी क्रिकेटर, Shakib और Mustafizur ने बनाई दूरी

Ravi Kishan ने Koffee With Karan में खोला राज़! बताया- पब्लिक इवेंट्स में आज भी क्यों एक-दूसरे से छिपते हैं वे और मनोज तिवारी

Samvidhan Raksha March में बोले Kharge, राहुल गांधी और Congress की परछाइयों से भी डरती है BJP