NCP split: शरद पवार, अजित पवार गुट बुधवार को दक्षिण मुंबई, बांद्रा में अलग-अलग बैठक करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2023

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार और अजित पवार गुट बुधवार को क्रमशः दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र और उपनगरीय बांद्रा में भुजबल नॉलेज सिटी में अपनी अलग-अलग बैठक करेंगे। दोनों गुट के पदाधिकारियों ने बताया कि राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने खेमे में शामिल नेताओं की बुधवार दोपहर एक बजे बैठक बुलाई है, जबकि शिंदे-फडणवीस सरकार का हिस्सा बनने वाले अजित पवार नीत गुट की बैठक सुबह 11 बजे होगी।

इसे भी पढ़ें: नौकरी के बदले जमीन घोटाला: सीबीआई ने तेजस्वी, लालू, राबड़ी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और हसन मुश्रीफ सहित नौ विधायकों की बगावत से रविवार को पार्टी में हुई टूट के बाद यह दोनों गुटों के सभी पदाधिकारियों की पहली बैठक होगी। दोनों गुटों ने दावा किया है कि उन्हें ज्यादातर विधायकों का समर्थन हासिल है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा