Election Commission पहुंचा NCP का झगड़ा, अजित पवार गुट ने पार्टी और चुनाव चिन्ह पर किया दावा

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में अजित पवार और शरद पवार के बीच अंदरूनी कलह बुधवार को चुनाव आयोग तक पहुंच गई, जहां अजित गुट ने एनसीपी और उसके पार्टी चिन्ह पर दावा किया। कथित तौर पर, अजित पवार के समूह ने उनके समर्थन में विधायकों और सांसदों के 40 से अधिक हलफनामे दाखिल किए हैं। खबर के मुताबिक भारतीय चुनाव आयोग को अजित पवार की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और पार्टी चिह्न पर दावा करने वाली याचिका मिली है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pawar Pariwar में खींचतान और Eknath Shinde खेमे में बेचैनी बढ़ाकर BJP मुस्कुराई

अजित पवार ने क्या कहा

अजीत पवार गुट के छगन भुजबल ने कहा कि 40 से अधिक विधायक और MLC हमारे साथ हैं। हमने शपथ लेने से पहले पूरी मेहनत की है। हमने शपथ ऐसे ही नहीं ली। अजित पवार ने कहा कि 2004 के विधानसभा चुनाव में NCP के पास कांग्रेस से ज्यादा विधायक थे अगर हमने उस समय कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद नहीं दिया होता, तो आज तक महाराष्ट्र में केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही मुख्यमंत्री होता। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जब हम शिवसेना की विचारधारा को स्वीकार कर सकते हैं तो फिर बीजेपी के साथ जाने में क्या आपत्ति है? हम एक स्वतंत्र इकाई के रूप में इस गठबंधन में शामिल हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Pride Hotels लाएगा 1000 करोड़ रुपये का IPO, दिसंबर तक बाजार में दस्तक की तैयारी

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप