यूपी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी एनसीपी, समाजवादी पार्टी के साथ करेगी गठबंधन

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इन सबके बीच महाराष्ट्र की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी दस्तक देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 2022 चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। पार्टी सूत्रों से लगातार यह जानकारी मिल रही है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि उत्तर प्रदेश का हाल बुरा है। इसे सुधारना होगा। यही कारण है कि हम समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी गुस्सा : संजय सिंह

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश में जो फिलहाल छोटी भूमिका में दल हैं उन से गठबंधन करेंगे। ऐसे में समाजवादी पार्टी और एनसीपी के बीच गठबंधन होता है तो जाहिर सी बात है कि सपा खुद को मजबूत स्थिति में ला सकती है। हालांकि देखने वाली बात तो यह भी होगी कि एनसीपी सपा को कितना फायदा पहुंचा पाती है।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब