एनडी तिवारी अपने पुत्र सहित भाजपा में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2017

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आज अपने पुत्र रोहित शेखर के साथ भाजपा में शामिल हो गये। 90 वर्षीय तिवारी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर जाकर पार्टी की सदस्यता ली। शाह ने तिवारी और उनके पुत्र का पार्टी में स्वागत किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी कांग्रेस से अपने पुत्र के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे लेकिन इसकी संभावना नहीं बनते देख उन्होंने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया।

 

उत्तराखंड में भाजपा 70 में से 64 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि बाकी बची सीटों में से एक पर रोहित शेखर को उम्मीदवार बनाया जायेगा। पार्टी ने यहां कांग्रेस से भाजपा का दामन थामने वाले कई लोगों को टिकट दिये हैं जिसका स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा