अब पासवान चाहते हैं बड़ी भूमिका, कहा मैं ही रख सकता हूँ NDA को एकजुट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2018

पटना। राजग में खुद को एकजुट करने वाली ताकत बताते हुए केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन एक साथ है। उन्होंने कहा कि जब गठबंधन के भागीदार समान दृष्टिकोण साझा करते हैं तो पांच मिनट में चुनावी रणनीति तक पहुंचा जा सकता है। हालांकि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजग की चुनावी रणनीति का जिक्र नहीं किया।

 

पासवान अगले आम चुनाव के लिए सीट साझा करने संबंधी मुद्दे पर गठबंधन में हलचल संबंधी प्रश्न पर शुक्रवार को जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं आशावान हूं कि (बिहार में) राजग एकजुट रहेगा... मैं एकजुट करने वाली शक्ति हूं। मैं राजग को एकजुट रखने के लिए यहां हूं।’’

 

प्रमुख खबरें

Devendra Fadnavis ने एमवीए शासन के ‘घोटालों’ की सूची उजागर करने का वादा किया

Biden Administration कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: Delhi Police

Noida: जीएसटी घोटाले में दिल्ली का कारोबारी, पत्नी, बेटा गिरफ्तार