देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो एनडीए को मिलेंगी 296 सीटें, यूपी में 66 फ़ीसदी लोग योगी के कामकाज से संतुष्ट

By अंकित सिंह | Jan 20, 2022

आज इंडिया टुडे c-voter का एक सर्वे आया है। इस सर्वे में आज के हालातों पर लोगों से चर्चा की गई है। सर्वे के मुताबिक अगर आज के हालात में देश में लोकसभा के चुनाव होते हैं तो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को 296 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस नीत यूपीए को 127 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 130 सीटें जाती दिखाई दे रही है। आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि इस सर्वे का सैंपल साइज 60141 है जबकि सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है। अगर वोट प्रतिशत के हिसाब से देखें तो आज के समय में चुनाव होते है तो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को 40.7 फ़ीसदी वोट मिल सकता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए को 26.7 फ़ीसदी वोट मिल सकता है। वहीं अन्य दलों के खाते में 32.6 फ़ीसदी वोट जाता दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी, विषम काल में भी देश अपना मूल स्वभाव नहीं छोड़ता

देश के बड़े मुद्दे

देश के बड़े मुद्दे को लेकर जब लोगों से सवाल किया गया तो बेरोजगारी सबसे ऊपर रहा 24 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि बेरोजगारी फिलहाल बड़ा मुद्दा है। इसके साथ ही 24 फ़ीसदी लोगों का मानना है कि महंगाई भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है। 11 फ़ीसदी लोग कोरोना महामारी को बड़ा मुद्दा बता रहे हैं जबकि 8 फ़ीसदी लोग भ्रष्टाचार को मुद्दा मान रहे हैं। 6 फ़ीसदी लोग गरीबी को बड़ा मुद्दा बता रहे हैं तो 4 फ़ीसदी लोग किसानों की समस्याओं को लेकर सवाल कर रहे हैं।

मोदी सरकार की बड़ी सफलताओं को लेकर जब सवाल पूछा गया तो 22 फ़ीसदी ने लोगों ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को सफलता बताया जबकि 16 फ़ीसदी लोग राम मंदिर निर्माण को मोदी सरकार की बड़ी सफलता मान रहे हैं और 12 फ़ीसदी लोग अनुच्छेद 370 हटाए जाने को सफलता मान रहे हैं। मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी को लेकर सवाल पूछा गया तो 25 फ़ीसदी लोगों ने महंगाई को बताया, 14 फ़ीसदी लोगों ने बेरोजगारी को बताया जबकि 10 फ़ीसदी लोग किसान आंदोलन को बड़ी नाकामी बताया। देश के सबसे अच्छे सीएम की रेस में नवीन पटनायक का नाम सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर ममता बनर्जी का नाम है और तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का नाम है। 

इसे भी पढ़ें: युवाओं में कौशल और तकनीकी गुणवत्ता की कोई कमी नहीं है, सच यह है कि रोजगार के अवसरों की कमी है

चुनावी राज्य का हाल

उत्तर प्रदेश की परिस्थिति में देखें तो आज के हिसाब से भाजपा को 67 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 10, कांग्रेस को एक और बीएसपी को 2 सीटें मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश में वोट प्रतिशत को देखे तो एनडीए के खाते में 46 फ़ीसदी, कांग्रेस को 10 फ़ीसदी, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 31 फ़ीसदी और बीएसपी को 11 फ़ीसदी जाती दिखाई दे रही है। बात उत्तराखंड की करें तो यहां भाजपा को 51 फ़ीसदी वोट मिल सकता है जबकि कांग्रेस के खाते में 35 फ़ीसदी वोट जाता दिखाई दे रहा है। अन्य को 14 फ़ीसदी वोट मिलेगा। सीटों के लिहाज से देखें तो सभी की सभी 5 सीट भाजपा के खाते में आती दिखाई दे रही है। 

यूपी पर सवाल

उत्तर प्रदेश की 49 फ़ीसदी जनता ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर बहुत अधिक संतुष्टि जताई जबकि 17 फ़ीसदी लोगों ने संतुष्टि जताई है। कुल मिलाकर देखें तो उत्तर प्रदेश में 66 फ़ीसदी जनता योगी सरकार के कामकाज से खुश है। 34 फ़ीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ की कामकाज पर असंतुष्टि जताई है। यूपी में 35 फ़ीसदी लोगों ने इस बार चुनाव में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा माना है। वहीं 23 फ़ीसदी लोग महंगाई, 10 फ़ीसदी लोग कोरोना महामारी, 7 फ़ीसदी लोग भ्रष्टाचार और 2 फ़ीसदी लोगों ने आर्थिक हालात को बड़ा मुद्दा माना है। उत्तर प्रदेश के 69 फ़ीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से बहुत संतुष्टि जताई है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश