राजग सरकार देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2019

अमृतसर। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि केंद्र की राजग सरकार देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पुरी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तीन महत्वपूर्ण विभाग दिए हैं और विभिन्न कल्याणकारी योजनायें उनके विभाग का हिस्सा है जिसे लोगों के लाभ के लिए अक्षरश: लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जल्दी ही एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। पिछली सरकार में पुरी के पास शहरी विकास मंत्रालय था, यह विभाग इस बार भी उनके पास है। पुरी ने अमृतसर से हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका