बिहार में किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही राजग सरकार: कांग्रेस नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

कांग्रेस नेता अभय दुबे ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार राज्य के किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है और उनकी आजीविका के अवसर छीन रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फसल बीमा योजना के नाम पर निजी कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं।

केंद्र सरकार द्वारा 2026-27 विपणन सत्र के लिए छह रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के हालिया निर्णय का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने दावा किया कि नीतीश कुमार सरकार ने उत्पादन लागत का मूल्यांकन और विश्लेषण नहीं किया, जबकि प्रक्रिया के तहत केंद्र एमएसपी तय करने से पहले राज्य सरकारों से यह आंकड़े एकत्र करता है।

दुबे ने कहा, “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर निजी कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि 2019 में शुरू की गई ‘पीएम कुसुम योजना’ के तहत बिहार को पिछले पांच वर्षों में ‘‘एक भी रुपया नहीं’’ मिला है।

प्रमुख खबरें

केरलम में Gyanesh Kumar से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट और इंजीनियर मौत मामले की सतर्कता जांच का समर्थन

Anahat Singh ने एशियाई खेलों के रजत पदक के बाद 2028 Olympics पर साधी नजरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक