राजग सरकार बिहार की जनता पर बोझ, 15 साल पुरानी गाड़ी की तरह इसे खत्म कर देना चाहिए: Tejashwi

By Prabhasakshi News Desk | Mar 01, 2025

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो दशक पुरानी सरकार को ठीक उसी तरह बदलने का समय आ गया है, जैसे राज्य में प्रदूषण फैलाने के कारण 15 साल पुराने वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। यादव ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार अब राज्य के लोगों पर ‘‘बोझ’’ बन गई है।

तेजस्वी ने कहा, ‘‘नीतीश-भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 20 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-राजग सरकार को हटा कर एक नयी सोच, नए नजरिए, नए जोश और नयी दिशा वाली युवा और नौकरी-रोजगार एवं विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है।’’ जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार ने 2013 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था। वह 2015 से 2017 के बीच राजद के साथ सत्ता साझा करने के बाद भाजपा में लौट आए थे। वह 2022 में फिर से राजद नीत महागठबंधन में शामिल हो गए लेकिन पिछले साल वह फिर से राजग में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ