अयोध्या मामले में आने वाले फैसले का श्रेय नहीं ले सकती केंद्र सरकार: ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के बहुप्रतीक्षित फैसले का ‘श्रेय’ नहीं ले सकती। ठाकरे ने संवाददताओं से कहा कि हमने सरकार से राम मंदिर के निर्माण पर एक कानून बनाने का अनुरोध किया था लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अब उच्चतम न्यायालय फैसला सुनाने जा रहा है तो सरकार इसका श्रेय नहीं ले सकती (अगर फैसला मंदिर के पक्ष में आया तो भी)। गौरतलब है कि राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय शनिवार को अपना फैसला सुनाएगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा