बिहार में NDA की बल्ले-बल्ले, 34 सीटों पर हो सकता है कब्जा

By अंकित सिंह | Apr 03, 2019

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और NDA के लिए बिहार से अच्छी खबर आ रही है। हाल ही में एक समाचार चैनल और नीलसन द्वारा कराए गए सर्वे में नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान को मुस्कुराने का मौका दे दिया है। इस सर्वे में साफ तौर पर यह निकल कर आ रहा है कि NDA गठबंधन बिहार की 40 में से 34 सीटें जीत सकता है। 2014 की तुलना में 2019 की राजनीति परिस्थिति बिहार में बहुत बदल चुकी है। 2014 में नीतिश की जदयू अगल चुनाव लड़ी थी जबकि उपेंद्र कुशवाहा की RLSP भाजपा के साथ थी। अब जदयू अपने पुराने गठबंधन NDA में है और कुशवाहा महागठबंधन के साथ हैं। 

 

 

इस सर्वे कि मानें तो भाजपा 17 में से 16 सीट पर जीत सकती है। नीतीश की पार्टी जदयू के खातें में 12 सीटें जाती दिख रही है जबकि पासवान की लोजपा अपनी जारी सीटें जीत रही है। इस सर्वे से सबसे ज्यादा झटका कांग्रेस को लग रहा है जिसे एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। महागठबंधन में जो 6 सीट जा रही है उनमें ज्यादातर सीट लालू यादव की पार्टी राजद जीत रही है। भाजपा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, महाराजगंज, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, उजियारपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, सासाराम, बक्सर, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा  की सीट जीत सकती है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है, शासन उल्टी दिशा में चलने लगता है: मोदी

वहीं जनता दल यूनाइटेड वाल्मीकिनगर, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, सीवान, गोपालगंज, झंझारपुर, कटिहार, मुंगेर, नालंदा और गया में बाजी मार सकती है। लोक जनशक्ति पार्टी अपनी सभी सीटें जीत रही है। लोजपा वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा में चुनाव लड़ रही है। राजद पांच सीट पर चुनाव जीत रही है तो उपेंद्र कुशवाहा अपनी सीट बचाने में कामयाब दिख रहे हैं।  

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress