टाइम्स नाउ और VMR के सर्वे ने भी कहा, दोबारा बनेगी चौकीदार की सरकार

By अनुराग गुप्ता | Mar 19, 2019

नई दिल्ली। देश का मिजाज समझने के लिए तमाम एजेंसियों ने अपने-अपने सर्वेक्षण कराना शुरू कर दिया है। इसी बीच टाइम्स नाउ और वीएमआर का साझा सर्वे सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर यह कहा गया कि मौजूदा हालातों पर अगर अभी चुनाव होते हैं तो केंद्र में मोदी सरकार की दोबारा वापसी होगी और नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना तय है। सर्वे में बताया गया कि लोकसभा की 543 सीटों में से बीजेपी नेतृत्व वाले राजग को 283 सीटें मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की देशवासियों से अपील, कहा- मोदी के नेतृत्व में NDA को दें बहुमत

तीनों हिन्दी राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन रहा खराब

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में तो बीजेपी कुछ खास कर नहीं पाईं और सत्ता भी गंवा दी। लेकिन, जब लोकसभा चुनावों के लिए टाइम्स नाउ और वीएमआर ने सर्वे किया तो सामने आया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार तो केंद्र के सामने कुछ भी बल नहीं रखती है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से राजग के खाते में 22 तो यूपीए को 5 मिल रही हैं। राजस्थान का हाल भी कुछ ऐसा ही दिखा। 25 संसदीय सीटों वाले राजस्थान में बीजेपी को 20 तो कांग्रेस को 5 मिलने के अनुमान हैं। जबकि 11 संसदीय सीटों वाले प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने वापसी की है और यहां पर 6 सीटों पर कमल खिलने एवं 5 पर कांग्रेस का पंजा दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बहुमत से दूर नजर आ रहे मोदी, सरकार बनाने में अन्य दलों की होगी अहम भूमिका: सर्वे

दिल्ली और उत्तराखंड का हाल

दिल्ली की सात और उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों से सामने आए सर्वे का जिक्र करें तो यहां पर सिर्फ और सिर्फ बीजेपी का राज है बाकी की पार्टियों का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होने के अनुमान हैं।  

बिहार की बात करें तो राजग के खाते में 40 में से 27 सीटें तो संप्रग के खाते में 13 सीटें आने के अनुमान हैं। जबकि झारखंड की 14 सीटों में से 8 पर बीजेपी ने कब्जा किया है और बाकी की 6 सीटें कांग्रेस के खाते वाले गठबंधन की ओर जा रही हैं। वहीं गुजरात में बीजेपी का जलवा बरकरार है वहां की सभी 26 सीटों में से 24 पर बीजेपी तो 2 पर कांग्रेस सिमट गई है। महाराष्ट्र की  48 सीटों में से राजग के खाते में 39 और यूपीए को 9 सीटें मिल सकती हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal