NDA 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना चाहता है: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य और देश में अधिकतम सीट जीते। वह यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अजित पवार और उनकी पार्टी राकांपा के आठ विधायक दो जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: चिंतपूर्णी मंदिर में शुल्क के बाद ‘वीआईपी दर्शन’, विधायकों-सांसदों, बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क सुविधा

पवार ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “राजग की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य और देश में अधिक से अधिक सीट जीते। गठबंधन के सहयोगी फिलहाल सिर्फ इसी पर काम कर रहे हैं। उसके बाद वे अपना ध्यान (अक्टूबर/नवंबर 2024 में होने वाले) राज्य विधानसभा चुनावों पर लगाएंगे।

प्रमुख खबरें

IAF के AN-32 और C-295 विमानों से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर उतरे 23 पैरा कमांडो

Kishtwar में दो SPO की हत्या पर Congress ने उठाए सवाल, प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण

Bengaluru में बाढ़ और जलभराव रोकने को 2,000 करोड़ रुपये के कार्य शुरू: DK Shivakumar

Pushkar Singh Dhami का ऐलान: बैणी-भुली योजना से 5 लाख महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद