अभी भी सलाखों के पीछे रहेंगे आर्यन खान, ड्रग्स केस में खारिज हुई जमानत याचिका

By अनुराग गुप्ता | Oct 20, 2021

मुंबई। ड्रग्स केस को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका बुधवार को एक बार फिर से खारिज हो गई। आपको बता दें कि आर्यन खान ड्रग्स मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर हो हुई थी लेकिन स्पेशल एनडीपीए कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेशल एनडीपीए कोर्ट से याचिका खारिज हो जाने के बाद आर्यन खान केे वकील बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चंट और मुनमुन धमेचा भी अभी भी जेल में ही रहेंगे। स्पेशल एनडीपीए कोर्ट के फैसले के बाद समीर बानखेड़े ने कहा- सत्यमेव जयते।

ड्रग्स के नियमित उपभोक्ता हैं आर्यन

एनसीबी ने गुरुवार को विशेष एनडीपीए कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया था कि वह ड्रग्स के नियमित उपभोक्ता हैं। आर्यन खान को क्रूज शिप पर कथित तौर पर ड्रग्स जब्त करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने आर्यन को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये