Operation Kaveri: संकटग्रस्त सूडान से अब तक लगभग 3,000 भारतीयों को निकाला गया

By अभिनय आकाश | May 02, 2023

भारत ने खार्तूम से फंसे नागरिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन कावेरी को तेज कर दिया है। लगभग 3,000 फंसे हुए भारतीयों ने अब तक जेद्दा के लिए संकटग्रस्त सूडान को छोड़ दिया है। भारतीय वायु सेना की सी-130J फ्लाइट ने 122 फंसे हुए भारतीयों, वरिष्ठ नागरिकों सहित संकटग्रस्त सूडान से उड़ान भरी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए कहा कि आईएएफ  सी-130J फ्लाइट ने 16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान से उड़ान भरी। इस फ्लाइट में सवार 122 यात्री जेद्दा के रास्ते में हैं। लगभग 3000 लोग अब ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान छोड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Operation Kaveri: सूडान से 186 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत, खार्तूम में संषर्घ प्रभावित क्षेत्रों तथा पोर्ट सूडान में फंसे अपने नागरिकों को बसों के जरिए निकल रहा है और इसके बाद उन्हें वायु सेना के विमानों तथा नौसेना के जहाजों से सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जाया जा रहा है। जेद्दा से भारतीय नागरिकों को भारतीय वायु सेना के अथवा अन्य विमानों के जरिए स्वदेश लाया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम