गुजरात के पोर्ट से 3,000 किलो हेरोइन जब्त, फर्म मालिक गिरफ्तार, अफगानिस्तान से हुई थी आयात

By अनुराग गुप्ता | Sep 21, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ स्थित मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। जिसकी कीमत तकरीबन 9,000 करोड़ रुपए आंकी गई है। दरअसल, पोर्ट पर अफगानिस्तान से लाई गई हेरोइन से भरे हुए दो कंटेनर्स को जब्त किया गया। जिसमें करीब 3,000 किलो हेरोइन थी। इसके अलावा दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

ड्रग्स को लेकर हो रही पूछताछआपको बता दें कि आशी ट्रेडिंग फर्म के मालिक मच्छावरम सुधाकर और उनकी पत्नी को गुजरात के कच्छ जिले की जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है। जहां पर उनसे पूछताछ हो रही है। टेलकम पाउडर के नाम पर हेरोइन का निर्यात करने वाली फर्म की पहचान हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: 20 सालों में ड्रग्स बेचकर तालिबान बना ताकतवर 

हेरोइन अफगानिस्तान के कंधार में स्थित हसन हुसैन लिमिटेड द्वारा निर्यात की गई है। डीआरआई और कस्टम विभाग के कर्मचारी पिछले कुछ वक्त से ड्रग्स को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रहे थे। इसी बीच उन्होंने अभी तक की सबसे बड़ी खेप को जब्त किया।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा