सरकार ने राज्यसभा में कहा, साल 2020 में करीब 8.35 लाख जाली नोट जब्त किए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि साल 2020 में करीब 8.35 लाख जाली नोट जब्त किए गए जिनमें दो हजार रुपये गुणक के 2.44 लाख नोट शामिल थे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने 2016 से 2020 के बीच पांच वर्षों में जब्त किए गए जाली नोटों का विवरण दिया। पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार 2020 में 834947 जाली नोट जब्त किए गए जबकि 2019 में 2,87,404 ऐसे नोट जब्त किए गए। वर्ष 2018 में 2,57,243 और 2017 में 3,55,994 जाली नोट जब्त किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान