रूस के आक्रमण के बाद से करीब नौ हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2022

निकोपोल (यूक्रेन), 24 अगस्त (एपी) रूस के फरवरी के आखिर में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से करीब नौ हजार यूक्रेनी सैनिक युद्ध में मारे गए हैं। यूक्रेन की सेना के प्रमुख जनरल वेलेरी जालुज्नी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब भी युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। जनरल वेलेरी जालुज्नी ने एक कार्यक्रम में कहा कि यूक्रेन के कई बच्चों की देखभाल करने की जरूरत है क्योंकि ‘‘उनके पिता अग्रिम पंक्ति पर तैनात हैं और उनमें से करीब 9,000 नायक जान गवां चुके हैं।’’ वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि निकोपोल में सोमवार को रूसी गोलाबारी में चार लोग घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, रूस के 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद से 5,587 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं, जबकि 7,890 अन्य लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इस अनुमानित आंकड़े के असल आंकड़े से काफी कम होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सोमवार को बताया कि रूसी कार्रवाई शुरू होने के बाद से कम से कम 972 यूक्रेनी बच्चे मारे गए या घायल हुए। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने बताया कि ये संयुक्त राष्ट्र द्वारा सत्यापित आंकड़े हैं लेकिन ‘‘ हमारा मानना है कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।