By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022
पुणे| महाराष्ट्र में 2021-22 में ‘भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की बिक्री में 17.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई। राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति में सुधार के चलते आईएमएफएल की बिक्री में उछाल आया है। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी
उन्होंने कहा कि 2019-20 (कोविड-पूर्व की अवधि) में आईएमएफएल की बिक्री 2,100 लाख से अधिक थोक लीटर रही, जो 2020-21 में घटकर 1,999.25 लाख थोक लीटर रह गई।
राजस्व के मामले में, 2021-22 में सभी प्रकार की शराब (आईएमएफएल, देसी शराब, बीयर और वाइन) की बिक्री से इसमें 13 प्रतिशत के वृद्धि हुई और यह 17,177.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
पुणे के होटल संघ के अध्यक्ष गणेश शेट्टी ने कहा कि महामारी के बाद से चीजें सामान्य हो रही हैं और ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।