गांव-गांव तक टीकाकरण के लिए जरूरी है कि टीकों की खरीद खुद करे केंद्र : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में कथित तौर पर कमी आने को लेकर सोमवार को चिंता जताई और कहा कि हर गांव तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के लिए जरूरी है कि सीधे केंद्र टीकों की खरीद करे। मुख्य विपक्षी दल ने यह आरोप भी लगाया कि राज्यों को सीधे टीका खरीदने के लिए कहने से जुड़े केंद्र के कदम में ‘स्वार्थ’ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘टीके की ख़रीद केंद्र करे और वितरण राज्य- तभी हर गांव तक वैक्सीन सुरक्षा पहुंच सकती है। ये सीधी-सी बात केंद्र सरकार को समझ क्यों नहीं आती?’’

इसे भी पढ़ें: प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना INTERVIEW कांड के बाद संपादकीय नीतियों की समीक्षा करेगा BBC

सरकार के इनकार और बेरुखी के शिकार वे लोग हैं जो अपने टीकाकरण की बारी का इंतजार कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोना वायरस के टीके सीधे दिल्ली सरकार को बेचने से मना कर दिया है और इन कंपनियों ने कहा है कि वे केवल केंद्र से बात करेंगी। गत रविवार को पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अमेरिका की टीका निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने राज्य सरकार को सीधे टीके देने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वह केवल केंद्र सरकार से बात करेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य