दिल्ली में बढ़ते अपराध के मामलों से निपटने के लिए ठोस योजना की जरूरत: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में अपराध के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को एक ठोस कार्य योजना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। एक दिन पहले ही जारी पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि शहर में बलात्कार और हत्या के मामले बढ़े हैं।

 

मीडिया की खबरों में दिल्ली पुलिस के अपराध संबंधी आंकड़ों के हवाले से राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 15 दिनों के भीतर बलात्कार के 80 और हत्या के 20 मामलों की खबर होने की बात कही गई है। केजरीवाल ने खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ हम केन्द्र और उपराज्यपाल के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। हमें एक ठोस कार्य योजना विकसित करने की जरूरत है।’’

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़