कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक की जरूरत: गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

नयी दिल्ली| केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ फसल और मृदा क्षेत्र में नवोन्मेष को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया है।

उन्होंने सरकार, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग सहित सभी संबंधित पक्षों से कपास की उत्पादकता बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देने का भी आह्वान किया।

मंत्री ने जिंस बाजार एमसीएक्स पर डिलिवरी आधारित अनुबंध और ‘ओपेन पोजिशन’ सीमा के लिए अपने मंत्रालय, कपड़ा आयुक्त, सीसीआई और टीएजी को एमसीएक्स और सेबी के साथ विमर्श करने और अनुबंध के मोर्चे पर संरचनात्मक समाधान खोजने का निर्देश भी दिया।

उद्योग के सुझावों पर गोयल ने कपड़ा आयुक्त को निर्देश दिया कि मूल्य श्रृंखला में आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सांख्यिकी संग्रह अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दंडात्मक प्रावधानों को लागू किया जाए।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट