महामिलावट वाली सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सपा—बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में  महामिलावट  वाली सरकार चाहने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,  जो लोग केन्द्र में महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है।

मोदी ने कहा, महामिलावटी सरकार का मतलब है ... देश में अराजकता और अस्थिरता। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आतंक के खिलाफ कार्रवाई की है। हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी को थप्पड़ मारने वाली बात कहने से ममता का इंकार

मोदी बोले, हमारी सरकार ने जाति और पंथ के सारे भेदभाव खत्म कर दिये। उन्होंने कहा, वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने, जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इस महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था। 

प्रमुख खबरें

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह

UP-112 की PRV ने दिवाली पर 2.05 लाख से अधिक जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे