India को बांटने पर तुली विदेशी ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता: त्रिवेंद्र रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

बलिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को बुद्धिजीवियों को आगाह किया कि वे ‘‘देश को बांटने पर तुली अंतरराष्ट्रीय ताकतों’’ से सतर्क रहें। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने बलिया जिले के सिकंदरपुर में ‘प्रबुद्ध वर्ग’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘अंतरराष्ट्रीय शक्तियां देश को तोड़ने का फिर प्रयास कर सकती हैं और लोगों को लालच देने की कोशिश कर सकती हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान देश में जातीय आधार पर नेतृत्व को उभारने के लिए एवं हिंदुत्व को कुचलने के लिए ‘पेट्रो डॉलर’ का सहारा लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Anurag Thakur ने पहलवानों के लगाए आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया

हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद के आधार पर लोग खड़े न हो सके और वे जातियों में बंट जाएं।’’ उन्होंने कहा कि तिवारी कांग्रेस के नेता थे और जीवन भर कांग्रेस के नेता रहे, लेकिन वह कमरे के अंदर सही बात बोलते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बुद्धिजीवियों से कहता हूं कि ऐसा फिर हो सकता है। भारत को कमजोर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शक्तियां देश को तोड़ने का फिर प्रयास कर सकती हैं। छोटे लालच में डालने का प्रयास कर सकती हैं। प्रबुद्ध वर्ग इससे सावधान रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर