भरोसा बनाने की जरूरत, नियम से काम करें अस्पताल और बीमा कंपनियां: VK Paul

By Prabhasakshi News Desk | Nov 06, 2024

नयी दिल्ली । नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि अस्पतालों और बीमा कंपनियों को भरोसा बनाने और नियमों से काम करने की जरूरत है। उन्होंने मरीजों को लूटने के लिए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अनैतिक व्यवहार पर चिंता भी जतायी। पॉल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि बीमा कंपनियों और अस्पतालों, तथा बीमा कंपनियों और बीमित मरीजों के बीच भरोसा बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह जानकर बहुत परेशानी हुई कि कुछ अस्पताल ऐसे काम कर रहे हैं, जिनसे भरोसा टूटता है और इलाज की लागत बढ़ जाती है। जब मांग अधिक होती है, तो कुछ अस्पताल अपनी कीमतें बढ़ा देते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

कावेरी पर Congress में तूफान: Mekedatu पर दो राज्यों के बीच उलझी पार्टी, राष्ट्रीय एकता पर सवाल

Modi 10 June को रचने जा रहे हैं सबसे बड़ा इतिहास, भारतीय लोकतंत्र के नये रिकॉर्ड को देखकर दुनिया कह उठेगी वाह

दोस्त हो तो Russia जैसा हो, India को सौंपी S-400 की 4th Squadron, आसमान में अभेद्य रक्षा कवच तैयार, दुश्मन मिसाइलें हवा में होंगी तबाह

Netflix पर रिलीज हुई Maa Behen, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की जुगलबंदी ने मचाया धमाल