बच्चों को मादक पदार्थों की लत से बचाने के लिए पाठ्यक्रम में जागरुकता कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

बच्चों को मादक पदार्थों की लत से बचाने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में शुरुआत से ही जागरुकता कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने यह राय व्यक्त की है। स्वतंत्र थिंक टैंक ‘थिंक चेंज फोरम’ (टीसीएफ) ने किशोरों में मादक पदार्थों के सेवन को लेकर नयी प्रवृत्ति पर गौर करने के लिए एक विश्लेषण किया है जिसमें माताओं की चिंताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत बीते कुछ महीनों के दौरान इस विषय पर अलग-अलग क्षेत्रों की महिला विशेषज्ञों और माताओं के साथ 12 से ज्यादा परामर्श सत्र आयोजित किए गए।

उन्होंने कहा कि ‘वैपिंग’ (ई सिगरेट) को आकर्षक उत्पाद के तौर पर पेश किया जाता है लेकिन यह बात छुपा ली जाती है कि इससे नुकसान पहुंच सकता है। ‘ट्री फॉर लाइफ’ की संस्थापक कविता अशोक ने कहा कि जब किसी पदार्थ से निपटने की बात आती है तो बातचीत करना अहम है। उन्होंने कहा कि बच्चों में अकेलेपन की भावना आने से वे घरों से बाहर स्वीकृति हासिल करने की कोशिश में लग जाते हैं जिससे वे ‘ई-सिगरेट’ जैसी नुकसानदेह आदतों के चंगुल में फंस जाते हैं।

प्रमुख खबरें

बुनियादी ढांचे पर Russia रोके हमले तो यूक्रेन भी बंद करेगा जवाबी कार्रवाई: Zelenskyy

Rajasthan Urban Body Polls: नितिन नवीन ने जनता का जताया आभार, कहा विकास नीतियों पर लगी मुहर

Punjab में Kisan Mazdoor Morcha का मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन, कर्ज माफी समेत 12 सूत्री मांगें उठाईं

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत