डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर फोड़ा हार का ठीकरा, चुनावी हस्तक्षेप से अलग रहने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि मुख्य धारा के मीडिया का चुनाव में रवैया इतना गलत रहा कि यह मतदाताओं को और प्रचार में आर्थिक प्रलोभन से कहीं गंभीर मुद्दा है और मीडिया को चुनाव में हस्तक्षेप करने से अलग रखा जाना चाहिए। ट्रंप ने कई ट्वीट कर कहा कि फॉक्स न्यूज, क्वीननिपियेक पोल, एबीसी/वाशिंगटन पोस्ट, एनबीसी/वॉल स्ट्रीट जर्नल मेरे बारे में अपने सर्वेक्षण को लेकर इतने गलत थे कि इसने चुनाव को प्रभावित किया।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका संबंधों को अगले स्तर तक ले जाएंगे मोदी-बाइडेन: भाजपा 

आयोवा में मुझे चार अंकों से पीछे बताया गया लेकिन मैं वहां 8.2 प्रतिशत मतों से जीता।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘फॉक्स न्यूज और क्वीननिपियेक पूरी तरह से गलत थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव सबसे खराब रहा।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘यह मतदताओं को प्रलोभन और पैसे के बल पर चुनाव को प्रभावित करने से कहीं अधिक गंभीर है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान